सोमवार, 11 अप्रैल 2016

पलारी : तिलक लगाकर और मिठाई खिलाकर मनाया गया प्रवेशोत्सव

पलारी - शास .प्राथ.शाला एवम् पूर्व माध्यमिक शाला दतान (प)में नव प्रवेशित छात्र -छात्राओ का तिलकऔर मिठाई खिलाकर स्कूल में प्रवेश कराया गया ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पलारी भाजपा मण्डल के महामन्त्री डॉ केजू राम साहू व् अध्यक्षता शाला विकास समिति के अध्यक्ष श्री बिसाहू राम साहू ने की श्री साहू ने छात्र -छात्राओ का स्वागत करते हुए खूब मन लगाकर पढ़ने की बात कही और पलकों जन प्रतनिधि को भी शिक्षा में सुधार लाने लगातार मानि टिरिंग कर शिक्षा के गुणवत्ता में सुधार लाने पहल की सभी शिक्षक बेहतर शिक्षा प्रदान करने के साथ शाला में अनुशासन बनाये रखने की बात कही ।कार्यक्रम में स्कूली बच्चे सहित समिति के सदस्य हेमलाल साहू प्रधान पाठक कुम्भज धुव श्रीमती देवकी धुव अशोक साहू मोहित वर्मा छोटेलाल साहू बिहारी लाल गजेन्द्र वर्मा शामिल थे

शनिवार, 9 अप्रैल 2016

पलारी : प्राथ शाला बलौदी में निःशुल्क चप्पल वितरण

पलारी : बच्चों को निःशुल्क चप्पल वितरण
पलारी (09.04.2016) ब्लॉक में शा. प्राथमिक शाला भाटापारा बलौदी के बच्चों को श्री अजय प्रकाश शुक्ल डंगनिया रायपुर के द्वारा आज दिनांक 9-4-2016 को निःशुल्क चप्पल वितरण किया गया।
जिसमे ग्राम प्रमुख सरपंच श्री पुरुषोत्तम बघेल जी व् शाला की प्रधान पाठिका श्रीमती कुसुम ढीढी एवम् समस्त शिक्षक शिक्षिकाएँ उपस्थित थे।।।
शाला परिवार की ओर से प्रधान पाठिका एवम् सरपंच के द्वारा श्री अजय प्रकाश शुक्ल को सम्मानित
किया गया।।
(अभिषेक मोहबे,पलारी)

बुधवार, 6 अप्रैल 2016

धमधा : चेतावनी के बाद जारी हुआ वेतन


धमधा के एकमात्र विश्वसनीय व आंदोलनकारी संगठन नवीन शिक्षाकर्मी संघ धमधा के पांच तारीख तक मार्च माह का वेतन व लंबित एरियर्स राशि का भुगतान नही करने पर बीईओ कार्यालय धमधा के पास धरना प्रदर्शन कर बीईओ धमधा के पुतला दहन करने के धमकी बाद बीईओ धमधा द्वारा आनन-फानन मे ब्लाक मे कार्यरत शिक्षाकर्मियों का मार्च माह का वेतन आरएमएस का लंबित एरियर्स राशि को बैंको मे भुगतान हेतु जमा कर दिया गया,विदित हो कि दो दिन पूर्व बीईओ धमधा ने नवीन शिक्षाकर्मी धमधा के प्रतिनिधि मंडल को जानकारी दिया था कि मार्च माह का वेतन मे दो तीन सप्ताह देरी हो सकता है बीईओ धमधा के बात को गौर से सुनने के बाद नवीन शिक्षाकर्मी संघ धमधा के प्रतिनिधि मंडल ने दो टूक शब्दो मे बीईओ को किसी भी हालात मे पांच तारीख तक वेतन भुगतान करने की बात कही है और तय सीमा तक वेतन व लंबित एरियर्स का भुगतान हेतु बैको मे चेक जमा नही होने पर 6अप्रेल को बीईओ का पुतला दहन करने की लिखित मे चेतावनी दिया था,नवीन शिक्षाकर्मी संघ धमधा के सभी पदाधिकारियों व संघर्षशील सदस्यों का सादर आभार,
आपका
संजय शर्मा
ब्लाक अध्यक्ष
नवीन शिक्षाकर्मी संघ धमधा

पलारी : 11 अप्रैल से होगा अनिश्चितकालीन शाला बहिस्कार

पलारी (06.04.2016) शिक्षाकर्मी संघ पलारी के समस्त पदाधिकारियो की उपस्थिति में स्थानीय बीआरसीसी भवन में संघ की बैठक आयोजित की गयी जिसमे विकासखंड के शिक्षाकर्मी सम्मिलित हुए। जिसमे संघ की ओर से ऐसे शिक्षाकर्मी जो इनकम टैक्स कटौती के दायरे में आते है उनका इनकम टैक्स कटौती पश्चात रसीद प्रदान करने की मांग विकासखंड शिक्षा अधिकारी से करने की बात रखी गयी। साथ ही विगत दिनों वर्ग 02 से वर्ग 01 में जारी पदोन्नति सूचि में 12 शिक्षाकर्मियों के नाम छूटने और 5 से 6 शिक्षाकर्मियों के परिजनों को जल्द से जल्द अनुकम्पा नियुक्ति देने हेतु अधिकारियो पर दबाव बनाने की बात रखी गयी। विकासखंड के समस्त शिक्षाकर्मियों का विगत 2माह से वेतन न मिलने की बात को भी प्रमुखता से उठाया गया।  जिसपर संघ पदधिकारियो और शिक्षाकर्मियों द्वारा आगामी 10 अप्रैल तक वेतन भुगतान न किये जाने की स्थिति में 11अप्रैल से अनिश्चित कालीन शाला बहिस्कार के लिए सबने सहमति दी । अंत में कोषाध्यक्ष श्री अरुण साहू द्वारा विगत वर्ष का आय व्यय का हिसाब दिया गया। बैठक में पलारी शिक्षाकर्मी संघ के अध्यक्ष श्री भूपेंद्र ध्रुवंशी, उपाध्यक्ष श्री चंद्रशेखर मंडले, सचिव श्री अभिषेक मोहबे, सहसचिव श्री छन्नू ध्रुव,कोषाध्यक्ष श्री अरुण साहू एवं ब्लाक के शिक्षाकर्मी उपस्थित थे।
(लोकनाथ सेन,पलारी,9144886001)

सोनाबल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शाला प्रवेशोत्सव

केशकाल (06.04.2016) स्थानीय परीक्षाओं के नतीजे घोषित होने के पश्चात शासकीय निर्देशानुसार 01 अप्रैल से नया सत्र प्रारंभ हो चुका है। अप्रैल माह के प्रथम सप्ताह स्कूल तथा संकुल स्तर पर एवं द्वितीय सप्ताह ब्लाक एवं जिला स्तर पर शाला प्रवेश मनाये जाने का निर्देश है। इसी कड़ी में विकासखण्ड कोण्डागांव के ग्राम सोनाबाल में भी लोक नृत्य, संगीत तथा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए नए शिक्षा सत्र के प्रारंभ हाने का उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं का उल्लास देखते ही बना।
शाला प्रवेश उत्सव में कक्षा पहली, छठवीं तथा नवमीं के कुल 30 बच्चों को गणवेश, पाठ्य पुस्तक, स्कूल बैग तथा शिक्षण सामग्री प्रदाय की गई इसके साथ ही अन्य नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं तथा शालात्यागी बच्चों को तिलक लगाकर, फूलों का हार पहनाकर एवं मिष्ठान खिलाकर शिक्षकों, पालकों तथा जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में शाला प्रवेश कराया गया। जहां शाला प्रवेश को लेकर बच्चों में उत्साह का माहौल था वहीं इस कार्यक्रम में पालकों ने भी अपनी अत्यधिक उपस्थिति दर्ज कराकर शाला परिवार एवं छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।
(छबिलाल वट्टी,केशकाल,7694953523)

मंगलवार, 5 अप्रैल 2016

शाला प्रवेशोत्सव -दंतेवाड़ा में अभिनव पहल

गीदम(05.04.2016) दन्तेवाड़ा जिला के सुदूर अंचलो में स्थित शालाओ जैसे बड़ेकारका, पाहुरनार ग्राम पंचायत से शाला प्रवेश उत्सव का आरम्भ किया जा रहा है।
ज्ञात हो कि पाहुरनार पंचायत काफी संवेदनशील है साथ ही वर्ष के 6 माह (जुलाई से दिसम्बर) आवागमन के लिए केवल नाव का उपयोग किया जाता है जहा से इस बार शाला प्रवेशोत्सव प्रारम्भ किया जाएगा । संवेदनशील इलाका होने के कारण इंद्रावती नदी पर मुचनार से पाहुरनार को जोड़ने हेतु आज पर्यन्त पुल की सुविधा उपलब्ध नहीं हो पाई है। जिसके चलते स्थानीय निवासियो को अत्यधिक कठीनाइयो का सामना करना पड़ता है।
(मुकेश रैकवार,गीदम,9406284999)

विभिन्न समस्यावो को लेकर 6अप्रैल को शिक्षाकर्मी संघ की बैठक

पलारी (05.04.2016) शिक्षाकर्मी संघ पलारी के द्वारा स्थानीय गायत्री मंदिर परिषर में 06.04.2016 को दोपहर 12 बजे विकासखंड के समस्त शिक्षाकर्मियों की बैठक आहूत की गयी है। विदित हो की विगत 2 माह से पलारी विकासखंड में सर्व शिक्षा अभियान और राज्य शासन वाले शिक्षाकर्मियों का वेतन अप्राप्त है, साथ ही सीपीएस की राशि अभी तक प्रान खाते में जमा नहीं किया जा सका है। पदोन्नति हेतु प्रक्रिया बहुत लंबे समय सेचल रहा है पर अभी तक पदोन्नति सूचि जारी नहीं की जा सकी है। सभी मुद्दों पर बैठक में चर्चा किया जायेगा।
(लोकनाथ सेन,पलारी,9977580623)