पलारी (06.04.2016) शिक्षाकर्मी संघ पलारी के समस्त पदाधिकारियो की उपस्थिति में स्थानीय बीआरसीसी भवन में संघ की बैठक आयोजित की गयी जिसमे विकासखंड के शिक्षाकर्मी सम्मिलित हुए। जिसमे संघ की ओर से ऐसे शिक्षाकर्मी जो इनकम टैक्स कटौती के दायरे में आते है उनका इनकम टैक्स कटौती पश्चात रसीद प्रदान करने की मांग विकासखंड शिक्षा अधिकारी से करने की बात रखी गयी। साथ ही विगत दिनों वर्ग 02 से वर्ग 01 में जारी पदोन्नति सूचि में 12 शिक्षाकर्मियों के नाम छूटने और 5 से 6 शिक्षाकर्मियों के परिजनों को जल्द से जल्द अनुकम्पा नियुक्ति देने हेतु अधिकारियो पर दबाव बनाने की बात रखी गयी। विकासखंड के समस्त शिक्षाकर्मियों का विगत 2माह से वेतन न मिलने की बात को भी प्रमुखता से उठाया गया। जिसपर संघ पदधिकारियो और शिक्षाकर्मियों द्वारा आगामी 10 अप्रैल तक वेतन भुगतान न किये जाने की स्थिति में 11अप्रैल से अनिश्चित कालीन शाला बहिस्कार के लिए सबने सहमति दी । अंत में कोषाध्यक्ष श्री अरुण साहू द्वारा विगत वर्ष का आय व्यय का हिसाब दिया गया। बैठक में पलारी शिक्षाकर्मी संघ के अध्यक्ष श्री भूपेंद्र ध्रुवंशी, उपाध्यक्ष श्री चंद्रशेखर मंडले, सचिव श्री अभिषेक मोहबे, सहसचिव श्री छन्नू ध्रुव,कोषाध्यक्ष श्री अरुण साहू एवं ब्लाक के शिक्षाकर्मी उपस्थित थे।
(लोकनाथ सेन,पलारी,9144886001)
बुधवार, 6 अप्रैल 2016
पलारी : 11 अप्रैल से होगा अनिश्चितकालीन शाला बहिस्कार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें